सरकारी अस्पताल में ब्लड बेचने वाले रैकेट का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

ग्वालियर। सरकारी अस्पताल जेएएच (जया आरोग्य हॉस्पिटल ग्रुप) में खून की दलाली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस रैकेट के दो सदस्यों को पकड़ा गया है। पता चला है कि ये दोनों आरोपी गम्भीर मरीज को ब्लड देने के नाम पर मनमाने पैसे ऐंठते थे। इस मामले में ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने इन भाड़े के ब्लड डोनर को पकड़कर वीडियो भी बनाया फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

ऐसे आया मामला पकड़ में

जेएएच परिसर के कमलाराजा हॉस्पिटल बच्चों के वार्ड में उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी कृष्ण कुमार की 7 माह की बेटी इलाज के लिए भर्ती है। उसका ऑपरेशन होना था। उसके लिए अचानक ब्लड की जरूरत हुई। परिजन घबरा गए क्योंकि यहां उनका कोई रिश्तेदार या परिचित भी नहीं था।

एजेंट ने बुलाए फर्जी ब्लड डोनर

इस बात का पता चलने पर एजेंट अनिल ने कॉल करके निम्बाजी की खोह निवासी 30 साल के मोहम्मद जावेद को ब्लड डोनेट करने के लिए बुलाया। जावेद अपने साथ छोटे सिंह (38 साल) निवासी पुरानी छावनी को भी लाया। दोनों जेएएच के ब्लड बैंक में पहुंचे।

यहां दोनों की काउंसलिंग की गई। उस दौरान उनसे बच्ची के बारे में पूछा गया तो वे कुछ भी नहीं बता पाए। इससे उन पर शक हुआ। उन्होंने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे एजेंट के माध्यम से पैसे लेकर ब्लड देने आए हैं। जेएएच प्रबन्धन ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

रैकेट का मास्टामाइंड पकड़ से बाहर

सरकारी अस्पताल

गिरफ्तार फर्जी ब्लड डोनर छोटे सिंह और जावेद खान ने कबूल किया कि वे अक्सर जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को खून देने आते हैं, जिनको खून की सख्त जरूरत होती है। वे मनमाने दामों पर अपना खून बेचते हैं। बताया गया है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड अनिल तोमर अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस मास्टरमाइंड की में जुटी है।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 4 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 12 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस