मेडिकल के नाम पर रिश्वत लेने में फंसा फार्मासिस्ट, किया ट्रांसफर

बदायूं। मेडिकल के नाम पर महिला से छह हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में फार्मासिस्ट पर गाज गिर गई है। आरोपी फार्मासिस्ट हरपाल को उसके मूल तैनाती के स्थान कादरचौक सीएचसी पर ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि वह चार साल से जिला अस्पताल से संबद्ध था।

यह है मामला

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बमनी निवासी सोमवती से मेडिकल मुआयना में धाराएं बढ़ाने के नाम पर छह हजार रुपये की वसूली का मामला सामने आया था। बाद में सामान्य मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर इमरजेंसी में काफी हंगामा हुआ था। मामले में फार्मासिस्ट हरपाल पर आरोप लगे थे।

वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर को भी किया था गुमराह

सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने वार्ड व्बाय दीक्षित कुमार उर्फ डीके और राजू को निलंबित कर दिया था। जांच के लिए डॉ. अमित वाष्र्णेय के निर्देशन में तीन सदस्यों की कमेटी ने बीते दिन ही फार्मासिस्ट और डॉक्टर के बयान लिए थे। जांच में प्रथम दृष्टया फार्मासिस्ट हरपाल सिंह पर लगे आरोप काफी हद तक सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया है कि हरपाल सिंह समेत दोनों वार्ड ब्वाय ने डॉक्टर को भी गुमराह किया था।

जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार

सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह के अनुसार आरोपी फार्मासिस्ट की संबद्धता खत्म कर दी गई है। मूल रूप से शेखूपुर सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट तनवीर की संबद्धता खत्म करने के लिए भी लिखा गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 3 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 11 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस