लिव-52 टैबलेट समेत 31 आयुर्वेदिक दवाओं पर लगा बैन, जांच में नकली मिली

लखीमपुर खीरी। लिव-52 टैबलेट समेत 31 आयुर्वेदिक दवाओं को जांच में मिलावटी पाए जाने पर बैन कर दिया गया है। इनमें 21 दवाओं में मिलावट पाई गई और 10 टैबलेट नकली मिलीं। इसके चलते प्रदेश भर में विक्रेताओं और निर्माताओं को संबंधित बैच की इन दवाओं की बिक्री न करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह है मामला

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंश कुमार ने बताया कि सिस्टोन सिरप और लिव-52 टैबलेट के सैंपल लखीमपुर से लिए गए थे। इनके अलावा भी प्रदेशभर से सैंपल लिए गए थे। ये सैंपल लखनऊ की राजकीय विश्लेषक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए। अब इनकी जांच रिपोर्ट आ गई है।

ये मिली खामियां

सिस्टोन सिरप और लिव 52 टैबलेट के सैंपल जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। सिस्टोन सिरप में 40 फीसदी से अधिक शुगर की मात्रा मिली, जो लेबल पर अंकित नहीं थी। वहीं, लिव-52 में मंडूर भस्म का मिश्रण एवं दारुहरिद्रा का प्रयोग लेबल पर सही ढंग से नहीं दर्शाया गया।

डॉ. हरबंश ने बताया कि लखीमपुर के साथ ही कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, सीतापुर, गाजियाबाद, सहारनपुर आदि जिलों में भी दवाओं के सैंपल लिए गए थे। ये जांच में फेल पाए गए हैं। अब ये दवाएं उन्हीं नए बैच की बिक सकेंगी, जिनकी जांच हो जाएगी।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंश कुमार ने बताया कि सिस्टोन सिरप, लिव 52 टैबलेट सहित 31 प्रकार की दवाएं जांच में फेल पाए जाने पर इनकी बिक्री रोक दी गई है। बैन लगाने के बाद भी अगर कोई इन दवाओं को बेचते हुए हुए मिला तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि इन प्रतिबंधित दवाओं का इस्तेमाल न करें।

ये दवाइयां मिलावटी पाई गई

गाजियाबाद से लिए गए विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा, कानपुर से पेन निल चूर्ण, एज-फिट चूर्ण, अमृता आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लीमेक्स चूर्ण, दर्द मुक्ति चूर्ण, आर्थोनिक चूर्ण, योगी केयर, लखनऊ से माइकॉन गोल्ड कैप्सूल, डायबियंट शुगर केयर टैबलेट, हाईपावर मूसली कैप्सूल, डायबिक केयर, गौतमबुद्ध नगर से झंडु लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरिफायर, में मिलावट पाई गई है।

इनके अतिरिक्त गाजियाबाद से हेल्थ गुड सीरप, हेपलिव डीएस सीरप, लखीमपुर से सिस्टोन सीरप, सीतापुर से बायना प्लस आयल, गौतमबुद्ध नगर से वातारिन ऑयल, गौतमबुद्ध नगर से लिव-52, वाराणसी से न्यू रिविल, लखनऊ बोस्टा एम आर टैबलेट, लखीमपुर से लिव-52 के सैंपल लिए गए थे, जो मिलावटी पाई गई हैं।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 8 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 8 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 8 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 17 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 16 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़