अरविंदो फार्मा के इंजेक्शन में मिली खराबी, अमेरिका से लॉट वापस मंगवाया

हैदराबाद। अरविंदो फार्मा की इकाई यूगिया में निर्मित मेथोकार्बमोल इंजेक्शन में खराबी की शिकायत मिलने पर इसका एक लॉट अमेरिका से वापस मंगाया गया है।

यह है मामला

एक ग्राहक ने मेथोकार्बमोल इंजेक्शन की शीशी के अंदर सफेद कण तैरते दिखने की शिकायत की थी। यह दवा नवंबर 2025 की एक्सपायरी वाले लॉट नंबर 3एमसी23011 की है। इस लॉट में 1,000 मिलीग्राम/10-मिलीमीटर की सिंगल-डोज शीशियां शामिल थीं। इसकी सप्लाई जनवरी माह में अमेरिका में की गई थी।

कंपनी ने दिया स्पष्टीकण

यूगिया के अनुसा ऐसे इंजेक्टेबल उत्पाद (जिसमें पार्टिकुलेट मैटर होता है) से जलन या सूजन हो सकती है। यदि ये कण रक्त वाहिकाओं तक पहुंच जाए तो हृदय, फेफड़े या मस्तिष्क में रक्त वाहिकाओं को अवरुद्ध कर सकता है। इससे स्ट्रोक हो सकता है और मृत्यु की भी संभावना हो सकती है।

हालांकि इस दवा वापसी के संबंध में किसी विपरीत प्रभाव की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। मेथोकार्बमोल इंजेक्शन का इस्तेमाल तीव्र, दर्दनाक मस्कुलोस्केलेटल स्थितियों से जुड़ी परेशानी से राहत के लिए किया जाता है।

सन फार्मा ने फेबक्सोस्टेट टैबलेट वापस मंगाई

सन फार्मा ने मार्च में कंपनी की निर्माण संयंत्र में माइक्रोबियल कंटामिनेशन संबंधित रिपोर्ट के बाद फेबक्सोस्टेट टैबलेट की 55,000 से अधिक शीशियों को वापस मंगाया। दिसंबर में मुंबई की कंपनी ने अमेरिका में लियोथाईरोनाइन सोडियम टैबलेट की 96,192 शीशियों को वापस मंगाया था। इनका इस्तेमाल थायरॉयड के इलाज में किया जाना था। इन दवाओं को दादरा स्थित संयंत्र में तैयार किया गया था।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 14 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए