एक्सपायर्ड दवा मिलने पर दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस किए कैंसिल

अमरोहा (उप्र)। एक्सपायर्ड दवा मिलने के मामले में दो मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं। औषधि प्रशासन विभाग ने बीते वर्ष दिसंबर माह में गांधी मूर्ति के पास एवं मोहल्ला पक्का बाग स्थित दो मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया था। मौके पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद की गई थीं। दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

यह है मामला

बता दें कि दिसंबर माह में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दवा दुकानों पर छापेमारी की थी। गांधी मूर्ति के पास स्थित कृष्णा मेडिकोज और पक्का बाग स्थित गर्ग फार्मास्युटिकल पर एक्सपायर दवाएं मिली थीं। मौके से करीब 70 लाख रुपये कीमत की एक्सपायर दवाएं बरामद हुई थीं।

तीन सैंपल जांच में फेल मिले

इस मामले में जिला औषधि निरीक्षक रुचि बंसल की ओर से केस भी दर्ज कराया गया था। साथ ही एक्सपायर दवाओं के 11 सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें तीन सैंपल भी जांच में फेल पाए गए थे। औषधि निरीक्षक ने आरोपी दोनों मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए दवाइयों की खरीद के संबंध में साक्ष्य भी मांगे गए थे।

जिला औषधि निरीक्षक के अनुसार फिलहाल दोनों मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस कैंसिल कर दएि गए हैं। वहीं मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 12 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 19 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ