फेयर एंड लवली के नकली प्रोडक्ट का कारोबारी फरार, केस दर्ज

अंबाला (हरियाणा)। फेयर एंड लवली के नकली प्रोडक्ट के कारोबारी के खिलाफ मामाल दर्ज कर लिया गया है। वह मौके से फरार बताया जा रहा है। कॉस्मेटिक का यह नकली सामान छावनी के गोल्डन पार्क स्थित मकान से मिला था। सीआईए-2 और दिल्ली से कंपनी की ओर से भेजे गए अधिकारियों ने मकान में दबिश दी तो आरोपी कारोबारी प्रदीप गर्ग मौके से फरार हो गया था।

बताया गया है कि आरोपी प्रदीप गर्ग अपने साथियों के साथ मिलकर अपने मकान में नकली कॉस्मेटिक सामान बेचने का धंधा करता था। वे नकली रैपर लगाकर और कंपनी का असली पता अंकित कर देते थे, ताकि देखने पर असली लगे।

20 पेटियां जब्त की थी फेयर एंड लवली की

एजेंसी के जांच प्रबंधक राजेश कुमार का कहना था कि मकान में पुलिस संग दबिश देकर माल बरामद किया गया था। घर के बाहर खड़ी कार से 20 पेटियों में नकली फेयर एंड लवली की क्रीम थी। एक पेटी में 36 क्रीम मिली। घर से भी कुछ दूसरी कंपनी की क्रीम आदि सामान मिला है। इनके सैंपल लेकर पुलिस को सौंप दिए हैं।

अंबाला कैंट के डीएसपी रजत गुलिया के अनुसार टीम दबिश देने के लिए आरोपी के घर के अंदर गई तो कुछ सामान मिला और बाहर खड़ी गाड़ी से पेटियां बरामद की। पुलिस आरोपी का पता लगाने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

Related Posts

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

मधवापुर। मेडिकल स्टोर पर अवैध दवा कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसबी की 48वीं बटालियन के जवानों ने ये कार्रवाई की।…

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दवा निर्यात के नियमों में ढील दे दी गई है। इससे दवा कंपनियों को राहत मिल पाएगी। कैंसर, डायबिटीज व अन्य गंभीर रोगों की दवाएं तैयार करने में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 15 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 15 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज