नवजात की मौत के बाद हॉस्पिटल सील, संचालिका व स्टाफ नर्स Arrest

प्रतापगढ़ (उप्र)। नवजात की मौत होने के बाद हॉस्पिटल को सील करने का मामला सामने आया है। संबंधित अस्पताल की संचालिका समेत दो लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया है।

यह है मामला

महेशगंज के प्रीमपुर गांव निवासी राजेश यादव की पत्नी पिंकी यादव का प्रसव होना था। परिजन उसे बिहार रोड कालोनी स्थित एक बिहार रोड स्थित रीता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। प्रसव से बालिका का जन्म हुआ। जन्म के बाद नवजात और प्रसूता की तबीयत बिगडऩे लगी।

हालत गंभीर देख महिला चिकित्सक ने परिजनों को दूसरे निजी हॉस्पिटल जाने की सलाह दी। करीब दो निजी अस्पतालों का चक्कर लगाने के बाद भी दोनों की हालत नहीेंं सुधरी। परिजन दोनों को लेकर सीएचसी कुंडा पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार प्रसव के दौरान जबरदस्ती करने से नवजात की हालत बिगड़ गई है। इलाज के दौरान नवजात की मौत होने से परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सीएमओ और पुलिस से शिकायत की गई।

अस्पताल संचालिका और स्टॉफ नर्स हिरासत में

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ला ने बताया कि अगले दिन उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आजाद सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, ब्लाक कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा आशीष दबुे समेत कुंडा पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर संचालिका रीता देवी और स्टॉफ नर्स सोनिया देवी को हिरासत में ले लिया। स्वास्थ्य टीम ने हॉस्पिटल को सील भी कर दिया है।

 

Related Posts

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

कैथल (हरियाणा)। डेयरी पर रेड कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा गया है। कैथल के गांव ड्योढखेड़ी में छापेमारी के दौरान ये पनीर पकड़ा। एंटी नारकोटिक सेल और खाद्य सुरक्षा…

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

जगदलपुर, बस्तर (छतीसगढ़)। नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 युवक गिरफ्तार किए हैं। जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलपत सागर के रानी घाट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
डेयरी पर छापेमारी कर 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा

नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की अवैध बिक्री करते 2 गिरफ्तार, दवाएं जब्त

एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
एंटीबायोटिक दवाएं बिना प्रिस्क्रिप्शन बेचने पर सख्ती

दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 8 views
दवा कंपनी पर रेड कर 20 हजार टैबलेट्स जब्त की, एक अरेस्ट

मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

  • By Desk
  • November 28, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर में अनियमितता पर छह दवाओं की बिक्री रोकी

कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 27, 2026
  • 19 views
कोडीनयुक्त सिरप की कार से तस्करी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार