लाइफ केयर क्लीनिक हॉस्पिटल को अवैध रूप से चलाने पर किया सीज

शाहाबाद/हरदोई (उप्र)। लाइफ केयर क्लीनिक हॉस्पिटल को सीज करने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई सीएचसी अधीक्षक ने बासित नगर मार्ग पर गिगियानी मोहल्ले में चल रहे लाइफ केयर क्लीनिक हॉस्पिटल पर अवैध रूप से चलाने पर की है। इस कार्रवाई से झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है।

यह है मामला

बासित नगर मार्ग पर मोहल्ला गिगियानी में लाइफ केयर क्लीनिक हॉस्पिटल पिछले एक साल से बिना रजिस्ट्रेशन के चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को इस अवैध अस्पताल संचालन के बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन अधिकारी इस मामले में चुप्प्ी साधे हुए थे।

अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

हॉस्पिटल संचालक ने स्वास्थ्य विभाग से नजरें फेरी तो स्वास्थ्य विभाग को भी यह हॉस्पिटल अवैध नजर आने लगा। नोडल अधिकारी एवं सीएचसी शाहाबाद अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने अस्पताल पर छापेमारी की है। डॉक्टर दीक्षित के अनुसार हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं था।

यहां इलाज करने के पर्चे पाए गए और बड़ी मात्रा में अस्पताल में दवाइयां भी मिलीं हैं। इसी आधार पर अस्पताल को सीज कर संचालक विपिन वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। बता दें कि शाहाबाद नगर क्षेत्र में डेढ़ दर्जन से अधिक हॉस्पिटल एंड मेटरनिटी सेंटर संचालित हैं, जोकि झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित किये जा रहे हैं।

क्वालिफाइड डॉक्टरों की डिग्रियों के साथ इन अस्पतालों का रजिस्ट्रेशन कराया गया है। जिन डॉक्टरों के नाम से हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन हुआ, वह डॉक्टर केवल अपना मासिक मानदेय लेते हैं। अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर शायद ही इन डॉक्टरों का कभी हॉस्पिटल में आना-जाना होता हो।

कई अस्पताल संचालकों ने अपने यहां पर ओटी भी बना रखे हंै। इन हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का संचालन पूरी तरह से झोलाछाप डॉक्टरों के हाथ में है। अल्ट्रासाउंड से लेकर छोटे-मोटे ऑपरेशन तक यह झोलाछाप डॉक्टर करते हैं। स्वास्थ्य विभाग को यह सारी जानकारी है, लेकिन उनके ऊपर नजरें पूरी तरह से बनी रहती हैं।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 3 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 3 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 10 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ