आयुर्वेद और एलोपैथी दवा पर खुलकर बोले मोदी

नई दिल्ली: देश के पहले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत आयुर्वेद के जरिये दुनिया में स्वास्थ्य क्रांति की अगुवाई करेगा। जिस तरह भारत के नेतृत्व में दुनिया में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति आई है, उसी तरह हमारे आयुर्वेद की अगुवाई में विश्व स्वास्थ्य क्रांति देखेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी कौशल और क्षमता के बल पर दुनिया में सूचना क्रांति की अगुवाई की है। अब वह अपनी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के दम पर दुनिया में स्वास्थ्य क्रांति का नेतृत्व करेगा।

मोदी बोले कि आयुर्वेद और योग को दुनिया में अलग पहचान दिलाने और उसका प्रसार करने के लिए जरूरी है कि इन्हें वर्तमान जरूरतों के हिसाब से ढाला जाए। इसके लिये आयुर्वेद दवाओं की पैकेजिंग और चिकित्सा प्रक्रिया को बदलना होगा। आजकल लोगों को रोग का तुरंत निदान चाहिए। इसलिए आयुर्वेदिक दवाओं को भी एलोपेथिक दवाओं की तरह तत्काल परिणाम देने वाली दवा के रूप में विकसित करने के लिए शोध करने होंगे।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद एक चिकित्सा पद्धति नहीं है। इसके दायरे में सामाजिक स्वास्थ्य और पर्यावरण का स्वास्थ्य भी आता है। यह एक ऐसी पद्धति है जो समूची मानव जाति को निरोग और स्वस्थ्य रखने की क्षमता रखती है। श्री मोदी ने कहा कि आयुर्वेद भारत की एक समृद्ध विरासत का हिस्सा है। आधुनिक चिकित्सा पद्धति के युग में इसका महत्व कम नहीं हुआ है लेकिन जरूरत इस बात की है कि हम अपनी विरासत और परंपराओं पर भरोसा रखें और उन पर गर्व महसूस करें। कोई भी देश अपनी विरासत और पहचान छोडक़र विकास नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि एक कालक्रम में हमारी विरासत और परम्पराओं को खत्म करने का लगातार प्रयास हुआ जिसके कारण हमें अपनी चीजों पर भरोसा कम होने लगा। परिणाम यह हुआ कि हमारी बौद्धिक संपदाओं को दूसरों ने पेटेंट करा लिया। अब इसे रोकने का समय आ गया है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस