खांसी की दवा का सैंपल फेल मिला, दूसरी जांच रिपोर्ट दबाने के आरोप

इंदौर। खांसी की दवा का सैंपल जांच में फेल पाया गया है। संबंधित दवा कंपनी ने कोर्ट में जांच रिपोर्ट को चुनौती दी है। जांच के लिए सैंपल दोबारा कोलकाता की सेंट्रल ड्रग टेस्टिंग लैब में भेजे गए।

बताया जा रहा है कि कोलकाता की लैब से भी दवा की जांच रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन प्रदेश के अधिकारी इसे सार्वजनिक करने से बच रहे हैं। इस मामले पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है।

यह है मामला

बता दें कि अफ्रीकी देश कैमरुन में निर्यात की गई बच्चों की दवा नैचर कोल्ड पर विवाद हुआ था। दवा का निर्माण इंदौर की कंपनी रिमन लैब ने किया था। इसके बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने इंदौर में दवा निर्माण इकाइयों के साथ कच्चा माल सप्लाई करने वाली एजेंसियों पर भी जांच शुरू की थी।

बता दें कि सवालों के घेरे में आई दवा कंपनी से दवा के सैंपल भी लिए गए थे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार भोपाल की स्टेट ड्रग टेस्टिंग लैब में दवा को अमानक माना गया।

इसके बाद शासन ने केस दर्ज करवाने के लिए लिखा। कोर्ट के सामने कंपनी ने शासन की जांच रिपोर्ट को चुनौती दी। इस पर जांच कोलकाता की लैब को भेजी गई। सूत्रों के अनुसार कोलकाता से जांच रिपोर्ट स्थानीय अधिकारी को मिल गई है।

शासन ने पहले ही इस दवा कंपनी रिमन लैब को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की गाइडलाइन का पालन नहीं करने के चलते सील कर उत्पादन बंद करवा दिया था।

ड्रग कंट्रोलर राजीवसिंह रघुवंशी ने भी कहा था कि मानकों के पालन के लिए सख्ती बरती जाएगी और अमानक दवा बनाने वालों पर कार्रवाई चलती रहेगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इंदौर की दवा कंपनी क्वेस्ट लेबोरेटरीज के एमडी अनिल सबरवाल को जामतारा (झारखंड) की कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई थी। इस कंपनी की दवा (बच्चों को बुखार में दी जाने वाली पैरासिटामाल ओरल सस्पेंशन) को अमानक करार दिया गया था। सरकारी अस्पताल को यह दवा इंदौर की कंपनी ने सप्लाई की थी।

सैंपल मिले फेल

तीन दिन पहले इसी कंपनी की ऐसी ही दवा के जबलपुर से लिए गए सैंपल भी फेल हो चुके हैं। अब इंदौर की एक और कंपनी द्वारा निर्मित दवा अमानक पाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। राज्य की रिपोर्ट की ही पुष्टि कोलकाता की लैब से भी हो जाती है तो निर्माता पर आपराधिक प्रकरण दर्ज होगा।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 3 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 11 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ