वजन घटाने वाली दवाओं से हो सकता है पेट का लकवा, रहें अलर्ट

नई दिल्ली। वजन घटाने वाली दवाओं से पेट का लकवा जैसे रोग हो सकते हैं। इससे आपको अलर्ट रहने की आवश्यकता है। दरअसल, अमेरिका में हुए एक अध्ययन में सामने आया है कि वजन घटाने में इस्तेमाल होने वाली वेगोवी और ओजेम्पिक जैसी दवाओं के गंभीर दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

गौरतलब है कि दुनिया की एक बड़ी आबादी बढ़ते वजन से परेशान है। लोग शार्टकट्स के चक्कर में मोटापे से निजात दिलाने वाली दवाओं का सेवन करने लगते हैं। इसके बहुत गंभीर साइड इफैक्ट्स भी हो सकते हैं। इस बात की पुष्टि हाल ही में अमेरिका में हुए एक अध्ययन में हुई है।

बताया गया है कि तेजी से मोटापा घटाने में इस्तेमाल होने वाली वेगोवी और ओजेम्पिक जैसी दवाओं के लगातार सेवन के गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। इसमें पेट के लकवे जैसे रोग शामिल हैं। पेट के लकवा मारने पर वजन मेें तेजी से कमी आने लगती है। इसके साथ ही कुपोषण और अन्य जटिल रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार तो इसके इलाज के लिए सर्जरी तक का सहारा लेना पड़ सकता है।

अध्ययन में यह भी साफ तौर पर बताया गया है कि इन साइड इफैक्ट्स के होने की संभावना बहुत कम होती है। बता दें कि भारत में ये दोनों ही दवाएँ कानूनी तौर पर उपलब्ध नहीं हैं। लेकिन ग्रे मार्केट के जरिए प्रीमियम पर इन दवाओं को उपलब्ध कराए जाने के समाचार भी हैं।

वजन

बता दें कि वेगोवी और ओजेम्पिक को पहले शुगर की दवा के रूप में ही पास किया गया था। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इनकी मदद से वजन भी घटाया जा सकता है। इसके बाद यूएस एफडीए ने मोटापे से ग्रसित लोगों के लिए भी इसके सीमित उपयोग की मंजूरी दे दी थी। कुछ ही दिनों में ये दवाएँ इतनी मशहूर हो गईं कि बड़े बड़े सेलिब्रिटी जैसे एलोन मस्क और ओपरा विनफ्रे तक इनका इस्तेमाल करते देखे गए।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 7 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 9 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 5 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC