नशीली गोलियां बेचने का आरोपी दबोचा, 1680 अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद

कैथल (हरियाणा)। नशीली गोलियां बेचने के आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1680 टेबलेट बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक सैल ने गांव स्यों माजरा में की।

यह है मामला

एसपी उपासना के आदेशों की अनुपालना करते हुए पुलिस युवा वर्ग को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए अपराधियों पर निरंतर लगाम कस रही है। इसके अंतर्गत नशीली टेबलेट का धंधा करने वाले एक आरोपी को काबू कर लिया गया।

एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई बलराज सिंह की अगुवाई में एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम ने गश्त के दौरान गांव स्यो माजरा दाबन खेड़ी मोड़ पर मौजूद थी। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि गांव स्यों माजरा निवासी मलकीत अपने घर के आसपास ग्राहकों को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने का धंधा करता है।

1680 अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मलकीत के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध मलकीत को एक थैले सहित काबू कर लिया। जब संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे में थैले से अल्प्राजोलम के 10 गोलियों के 168 पत्तों से 1680 गोलियां बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी टैबलेट रखने के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने इन टैबलेट को प्रतिबंधित बताया। इसके चलते आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए