प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने का आरोपी ड्रग तस्कर अरेस्ट

नई दिल्ली। प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बेचने के मामले का पर्दाफाश किया है। रोहिणी नारकोटिक्स स्क्वायड ने नशे के सौदागर साहिद उर्फ गुल्ला को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से वर्नर-एन टैबलेट (ब्यूप्रेनोर्फिन और नालोक्सोन सब्लिंगुअल टैबलेट आईपी) और एविल इंजेक्शन शीशियां (फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन आईपी) बरामद हुई हैं। इन दवाओं को महंगेे दाम पर बेचा जाता था।

यह है मामला

रोहिणी जिले के डीसीपी डॉ. जी.एस. सिद्धू ने बताया कि प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के तहत छापेमारी टीम ने ड्रग तस्कर को दबोचने के लिए प्रेम नगर थाना क्षेत्र इलाके में दबिश दी। टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद साहिद उर्फ गुल्ला (31) निवासी प्रेम नगर को पकड़ लिया।

उसकी तलाशी लेने पर 60 वर्नोर-एन टैबलेट (ब्यूप्रेनोर्फिन और नालोक्सोन सब्लिंगुअल टैबलेट आईपी) और 39 एविल इंजेक्शन शीशियां (फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन आईपी) बरामद की गईं।

इन सभी टैबलेट्स को जब्त कर लिया गया है। गौरतलब है कि जब्त की गई दवाओं का सेवन दर्द दूर करने के अलावा नशे की लत को पूरा करने के लिए भी किया जाता है।

पुलिस ने प्रेम नगर थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8सी/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी मोहम्मद साहिद नशे के आदी लोगों को नशीले पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता था।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 7 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 13 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस