कर्तव्य में लापरवाही पर बीकानेर सीएमएचओ एवं श्रीडूंगरगढ़ बीसीएमओ एपीओ

जयपुर (कैलाश शर्मा): चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया है। शुक्रवार को शासन सचिवालय में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने दोनों अधिकारियों को एपीओ किए जाने के निर्देश दिए थे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव के दौरे के दौरान बीकानेर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहित सिंह तंवर अनुपस्थित थे। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ के बीसीएमओ डॉ. जसवंत सिंह द्वारा कर्तव्य में लापरवाही सामने आई थी।

मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एपीओ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने दोनों अधिकारियों को एपीओ करते हुए उनका मुख्यालय, निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जयपुर किया है।

प्रभारी सचिवों की रिपोर्ट पर नदबई पीएमओ एपीओ व कोटपूतली पीएमओ को हटाया

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव, कोटपूतली एवं जिला प्रभावी सचिव, भरतपुर की भ्रमण रिपोर्ट के आधार पर कोटपूतली पीएमओ डॉ. सुमन यादव को हटाकर उनके स्थान पर डॉ. चैतन्य रावत को पीएमओ लगाया गया है। साथ ही, नदबई पीएमओ डॉ. मनीष चौधरी को एपीओ किया गया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 11 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन