चीफ फार्मासिस्ट पर गिरी गाज, मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामग्री चोरी का मामला

शाहजहांपुर। चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह सुभाष कनौजिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामग्री से भरी पिकअप मिलने के मामले में की गई। बता दें कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में रात के समय एक पिकअप को रोककर सुरक्षा कर्मियों ने जांच की थी।

कॉटन और आईबी ड्रिप सेट भरे मिले

पूछताछ में चालक व एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए थे। पिकअप में दवा होने की आशंका के चलते उसे ट्रामा सेंटर के बाहर खड़ा करा दिया था। प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार के निर्देश पर गठित कमेटी ने जांच की और पिकअप में लदे दो बोरों को खोला तो उसमें कॉटन और आईबी ड्रिप सेट भरे मिले। इसके अतिरिक्त करीब 30 डिब्बों में टेप, घाव को भरने के लिए उपयोग होने वाली डायना प्लास्ट, ग्लव्स, अलग-अलग साइज की सिरिंज मिली है। सामान को अलग कमरे में रखकर सील कर दिया था।

अधिकारियों के अनुसार बरामद सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। पिकअप को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार ने अस्पताल के फार्मेसी विभाग के चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल को हटा दिया। उनकी इमरजेंसी में ड्यूटी लगाई है। उनकी जगह पर सुभाष कनौजिया को जिम्मेदारी दी गई। हालांकि, उन्होंने गोदाम में उपलब्ध सामान का लेखा-जोखा नहीं मिलने के चलते चार्ज नहीं संभाला है।

पिकअप में सवार था प्राइवेट कर्मी

अधिकारियों की जांच में सामने आया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग में प्राइवेट कर्मी भी कार्य करता था। वह दवाओं के खाली गत्ते आदि बेच लेता था। अस्पताल की ओर से भुगतान नहीं होता था। उस रात पिकअप में चालक के साथ वह प्राइवेट कर्मी भी था। घटना के बाद से वह लापता है।

फार्मेसी विभाग में एक बाबू, दो फार्मासिस्ट और एक वार्ड ब्वॉय नियुक्त हैं। बताते हैं कि दवा गोदाम की एक चाभी वार्ड ब्वॉय के पास भी रहती थी। अब वार्ड ब्वॉय के सिर पर भी ठीकरा फोडऩे की आशंका है।

गौरतलब है कि अभी तक बरामद बैच का मिलान, दवा गोदाम के स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड आदि के बयान नहीं हो सके हैं। पुलिस में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। इस बारे में

मेउिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.राजेश कुमार का कहना है कि पिकअप में सर्जिकल का सामान मिलने के मामले की विभागीय जांच की जा रही है।चीफ फार्मासिस्ट को हटा दिया है। जांच पूरी होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 16 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए