अवैध दवा निर्माण कंपनी पर छापेमारी, दो के खिलाफ मामला दर्ज

ठाणे (महाराष्ट्र)। अवैध दवा निर्माण कंपनी पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह छापेमार कार्रवाई ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे के तलावली नाका में की गई।

यह है मामला

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने गुप्त सूचना के आधार पर भिवंडी कस्बे के तलावली नाका में दवा निर्माण कंपनी पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान पता चला कि यहां बिना किसी प्रमाणपत्र के अवैध रूप से पशु चिकित्सा दवाइयों का निर्माण किया जा रहा था।

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निजामपुरा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान पशु चिकित्सा दवाएं बनाने में प्रयुक्त सामान और उन्हें पैक करने की सामग्री जब्त की गई। इनकी कुल कीमत 14.64 लाख रुपये है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

हालांकि, अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उनके पास इन दवाओं के निर्माण की कोई अनुमति नहीं थी। आरोपियों के पास इस दवा निर्माण के लिए शैक्षिक और तकनीकी योग्यता भी नहीं थी।

जांच में जुटी पुलिस

भिवंडी की अपराध शाखा इकाई द्वितीय के सहायक निरीक्षक धनराज केदारे ने बताया कि आरोपियों ने दवा निर्माण संबंधी सामान कैसे हासिल किया और उत्पाद किसे बेचे गए, इसकी जांच की जा रही है।

 

Related Posts

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

पाली (राजस्थान)। फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर सीएमएचओ का चैंबर कुर्क कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के चैंबर को ताला लगाकर चाबी डिक्रीदार को…

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 1 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा