औषधि विभाग ने की रेड, दवा दुकानदारों में मचा हड़कंप

ज्ञानपुर, भदोही (उप्र)। औषधि विभाग ने नकली और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए छापेमारी की है। इससे दवा दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

अधिकारियों ने मेडिकल स्टोर संचालकों को चेताया कि अवैध दवाओं का भंडारण न करें। इसकी अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने अपनी टीम के साथ औराई और महराजगंज समेत कई स्थानों पर दवा दुकानों की जांच की। दुकानों पर संदिग्ध लगने वाली आठ दवाइयों के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवई अमल में लाई जाएगी।

दवा निरीक्षक ने बताया कि विभाग अवैध दवाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चला रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि अगर कहीं भी नकली और प्रतिबंधित दवा बिक्री हो तो तत्काल विभाग में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने बताया कि महंगे दाम पर दवा बेचने वालों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। निरीक्षण के दौरान कई दवा दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर चले गए।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन