आयुर्वेदिक क्लीनिक पर रेड कर फर्जी डॉक्टर को किया अरेस्ट

मेजा, प्रयागराज। आयुर्वेदिक क्लीनिक पर छापेमारी कर एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इलाकाई कोतवाली क्षेत्र के कोटहा गांव में बिना डिग्री के क्लीनिक चलाने वाले फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए अवैध क्लीनिक का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान टीम ने काफी मात्रा में नकली दवाइयां जब्त की। क्लीनिक में मौके पर फर्जी डॉक्टर मरीज का इलाज करते हुए मिला। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शारदा प्रसाद ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनको महानिदेशक आयुष मानवेंद्र सिंह से व्हाट्सएप पर शिकायत मिली थी।

ये रहे टीम में शामिल

सूचना के तहत एसडीएम मेजा दशरथ कुमार तथा पुलिस चैकी मेजा रोड के उप निरीक्षक सचिन गुप्ता, अमित गुप्ता, अखिलेश यादव, चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ दीपक सोनी एवं सहायक मुक्तेश मोहन शुक्ला सहित रहमत दवाखाना कोटहा के पते पर औचक निरीक्षण किया गया।

कई बोरियों में दवाइयां मिली

दबिश के दौरान मौके पर सद्दाम हुसैन पुत्र बुद्ध हुसैन 15 मलाहीपुर बिलारी देहात मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश द्वारा कुसुम देवी पत्नी धर्मराज निवासी नेवढिय़ा का इलाज करते हुए पाया गया। क्लीनिक में कई बोरियों में दवाइयां भी मिली। टीम के मांगने पर सद्दाम हुसैन चिकित्सा संबंधी कोई योग्यता एवं डिग्री नहीं दिखा सका। मौके पर कई डिब्बों में संदिग्ध पाउडर पाया गया, जिसे सद्दाम आयुर्वेदिक दवा बताया।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए