प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 110 करोड़ रुपये की टैबलेट बरामद

कच्छ (गुजरात)। मुंद्रा सीमा पर प्रतिबंधित ट्रामाडोल की 110 करोड़ रुपये की टैबलेट बरामद की गई है। कस्टम विभाग ने ट्रामाडोल की 68 लाख गोलियां जब्त की, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 110 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इससे पहले 26 लाख ट्रामाडोल की गोलियां जब्त की गई थीं।

उसी निर्यातक से संबंधित एक और शिपिंग बिल की जांच की गई और खेप में अघोषित रॉयल-225 (ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट 225 मिलीग्राम) की भारी मात्रा पाई गई।

जांच में पता चला कि ये दवा की पट्टियां पहले जब्त की गई दवाओं से अलग पैटर्न की थीं। इनमें निर्माता की जानकारी भी नहीं थी। अहमदाबाद में एक खाली पड़े गोदाम में की गई जांच में ट्रामाडोल की कुछ और गोलियां मिली हैं और इनकी मात्रा का पता लगाया जा रहा है। कुल मिलाकर ट्रामाडोल की 68 लाख गोलियां जब्त की गई हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 110 करोड़ रुपये है।

क्या है ट्रामाडोल

ट्रामाडोल एक ओपिओइड दर्द की दवा है, जो एक मनोदैहिक पदार्थ है। ट्रामाडोल का निर्यात एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8 (सी) के तहत प्रतिबंधित है। इस सिंथेटिक ओपिओइड दवा की नाइजीरिया, घाना आदि अफ्रीकी देशों में भारी मांग है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 12 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 11 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 17 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए