इलाज में लापरवाही पर प्राइवेट अस्पताल सील किया, संचालक को नोटिस

फिरोजाबाद। इलाज में लापरवाही के चलते बुखार से पीडि़त बच्चे की मौत के मामले में अस्पताल को सील किया है और संचालक को नोटिस दिया गया है। इस दौरान नोडल अधिकारी एसीएमओ के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह है मामला

बुखार से पीडि़त बालक चंद्रशेखर उर्फ शेखर पुत्र महीपाल को वैष्णो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस कारण परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने मामले की जांच की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने जांच के आधार पर नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉक्टर वीडी अग्रवाल को वैष्णो हास्पिटल को सील का आदेश दिया।

एसीएमओ ने नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र के साथ मौके पर जाकर अस्पताल को सील कर दिया। सीलिंग कार्यवाही के दौरान हॉस्पिटल का कोई भी चिकित्सक अथवा संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिला। डॉक्टर वीडी अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण जांच के बाद हॉस्पिटल सील कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं, हास्पिटल संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 22 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश