फेंसेडिल सिरप और अवैध दवाइयों की तस्करी पकड़ी, बांग्लादेशी तस्कर अरेस्ट

दक्षिण बंगाल। फेंसेडिल सिरप और अवैध दवाइयों की तस्करी पकड़ेेजाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी बांग्लादेशी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के अंतर्गत बटालियन ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, नदिया और मालदा जिलों में की।

इस दौरान भारी मात्रा में 21 प्रकार की अवैध दवाइयां, 822 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप फेंसेडिल जब्त की। साथ ही तस्करों के चंगुल से 05 गायों को मुक्त कराया तथा बांग्लादेशी मवेशी तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्कर भारत से बांग्लादेश में फेंसेडिल और मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश में थे। जब्त किए माल की कीमत 27,37,005 रुपये बताई गई है।

यह है मामला

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ए.के. आर्या, डीआईजी ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ सख्त कदम उठा रही है। सीमा चौकी नीमतीता, 115 बटालियन के जवानों ने गंगा नदी से 2 गायों के साथ एक बांग्लादेशी तस्कर को पकड़ा।

तस्कर इन गायों को अवैध रूप से बांग्लादेश ले जा रहा था। तस्कर की पहचान बांग्लादेश के चपैनवाबगंज जिले के गांव जगन्नाथपुर निवासी एमडी माणिक के रूप में हुई है। इसके अलावा बटालियन के जवानों ने कुल 822 बोतल फेंसिडिल जब्त की। गिरफ्तार तस्कर तथा जब्त माल को आगामी कार्रवाई के लिए संबंधित थाने को सौंप दिया है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 6 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस