नशीली दवा की तस्करी में दो गिरफ्तार, 2 लाख की दवाएं जब्त

लखनऊ (उप्र)। नशीली दवा की तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपयिों के कब्जे से दो लाख रुपये कीमत की दवाएं भी जब्त की गई है। ये दवाएं मानसिक अवसाद और नींद की बीमारियों में काम आती हैं। दोनों आरोपियों को मदेयगंज पुलिस और एफएसडीए की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि इन दवाओं की खरीद-फरोख्त डॉक्टर के जरिए होती है। आरोपियों के पास से मिली दवाओं को जांच के लिए लैब में भेजा गया है।

यह है मामला

एसआई सकीना खान ने बताया कि पक्के पुल के पास से ठाकुरगंज निवासी पीयूष तिवारी और वजीरगंज निवासी मो. सलमान को गिरफ्तार किया गया। पीयूष तिवारी की अमीनाबाद में मेसर्स ऋषि फार्मा के नाम से दुकान है। जांच के दौरान टीम ने आरोपियों के पास से कोडिन सिरप और एल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की। ओवर द काउंटर इन दवाओं को बेचने पर रोक है। ऐसे में इन दवाओं की तस्करी की जाती है।

सहायक आयुक्त एफएसडीए ब्रजेश कुमार ने बताया कि पीयूष तिवारी के पास ड्रग लाइसेंस है। इसके चलते उसे दवाएं आसानी से मिल जाती हैं। बरामद हुई दवाओं का स्टॉक मेंटेन भी करना होता है। जांच में पता चला कि पीयूष ने ड्रग लाइसेंस का दुरुपयोग किया है। फिलहाल उसके लाइसेंस को कैंसिल करने की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं, दवाओं के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 9 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 8 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 6 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त