डी. फार्मा की फर्जी डिग्री स्कैम में तीन लोग गिरफ्तार

बरेली। डी. फार्मा की फर्जी डिग्रियां जारी कर सैकड़ों छात्रों से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी सीबीगंज के निवासी विश्वनाथ शर्मा, गांव अभयपुर केसोपुर निवासी जाकिर अली और मोहल्ला मीरखा बाबर नगर निवासी तारिक अली शामिल हैं।

3.39 करोड़ का किया फर्जीवाड़ा

तीनों आरोपी खुसरो डिग्री कॉलेज में तैनात थे। उन्होंने 400 छात्रों को डी. फार्मा में प्रवेश दिलाया। उनसे करीब 3 करोड़ 39 लाख 94 हजार रुपये फीस के रूप में वसूले। इसके बदले छात्रों को फर्जी डिग्रियां जारी की गईं। गिरफ्तार आरोपी विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि वह खुसरो डिग्री कॉलेज में मेडिकल और आईटी सेल का प्रधानाचार्य था। वहीं, जाकिर अली और तारिक अली कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। इन दोनों ने छात्रों से करोड़ों की फीस की रसीदें देकर और ऑनलाइन माध्यम से पैसे वसूले थे।

छात्रों ने कराया केस दर्ज

जब छात्रों को फर्जी डिग्री मिलने का पता चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने पहले ही शेर अली जाफरी, उनके बेटे अफरोज जाफरी, और प्रिंसिपल विजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे विश्वनाथ शर्मा, जाकिर अली, और तारिक अली को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस