निजी क्लीनिक पर छापेमारी, गर्भपात व नींद समेत कई प्रतिबंधित दवाएं जब्त

केसरिया मोतीहारी (बिहार)। निजी क्लीनिक पर छापेमारी कर गर्भपात व नींद समेत कई प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं। उक्त हॉस्पिटल के ओटी रूम व दवा रूम को सील कर दिया है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग के आदेश पर केसरिया स्थित निजी क्लीनिक एवं हॉस्पिटल में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान कोई भी मरीज नहीं मिला और न ही कोई चिकित्सक मिले। छापेमारी की सूचना मिलने पर हॉस्पिटल कर्मी फरार होने लगे। इस दौरान टीम ने एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जांच में गर्भपात व नींद की दवा सहित कई प्रतिबंधित दवायें भी बरामद की गई हैं। वहीं ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को जब्त किया है। उक्त हॉस्पिटल के ओटी रूम व दवा रूम को सील कर दिया है।

बीडीओ ने बताया कि सीएस के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। एक क्लीनिक एवं हॉस्पिटल में छापेमारी के दौरान कई प्रतिबंधित दवायें भी पायी गई हैं. इस हॉस्पिटल में ओपीडी की अनुमति पर सर्जरी करने का मामला भी पाया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल को पूर्व में भी सील किया गया था। विगत सप्ताह एक नवजात की मौत के बाद इस हॉस्पिटल में हंगामा भी हुआ था।

टीम मेें ये रहे शामिल

छापेमारी टीम में बीडीओ मनीष कुमार सिंह, सीओ पूनम मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदय कुमार व थानाध्यक्ष उदय कुमार शामिल रहे।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस