जनरल स्टोर पर छापेमारी कर एक करोड़ की नशीली दवाएं जब्त

वाराणसी (उत्तरप्रदेश)। जनरल स्टोर पर छापेमारी कर एक करोड़ की नशीली दवाएं बरामद करने का मामला प्रकाश में आया है। यह कार्रवाई सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स गाजीपुर इकाई ने लंका के सिरगोवर्धन स्थित जनरल स्टोर पर की। टीम ने 1.01 किलो प्रतिबंधित नशीली दवाओंं के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह है मामला

नारकोटिक्स विभाग को सूचना मिली कि लंका थाने क्षेत्र के सीरगोवर्धन स्थित एक जनरल स्टोर की आड़ में चोरी छिपे ब्यूप्रेनोर्फिन नामक प्रतिबंधित दवा बेची जा रही है। बीएचयू छात्रों और आसपास के नशेबाजों की ओर से 200 से 300 रुपये प्रति इंजेक्शन खरीदा जाता है। सूचना के तहत नारकोटिक्स आयुक्त दिनेश बौद्ध, उपायुक्त प्रवीण कुमार बाली और सहायक आयुक्त अनिल कुमार विश्वकर्मा ने टीम गठित की और खुशी जनरल स्टोर में छापा मारा। जनरल स्टोर की आड़ में नशीली दवा बेचने वाले दुकानदार राम बाबू को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तीन तरह की कुल 1.01 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी दुकानदार ने बताया कि वह सप्तसागर दवा मंडी से 22 रुपये में इंजेक्शन लाकर उसे 200 से 300 रुपये में बेचता था। बीएचयू छात्रों, आसपास के हास्टल में रहने वाले छात्रों के साथ ही आसपास के नशेबाज भी खरीदते थे। यह तेज दर्द में तुरंत राहत का काम करता है। प्रतिबंधित ड्रग्स बेचने वाले सप्तसागर मंडी के कुछ दवा कारोबारियों के नाम भी रामबाबू ने कबूले हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 1 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 2 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 15 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज