दवा तस्कर से 407 नग प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद

जशपुर मुनादी (छत्तीसगढ़)। दवा तस्कर से 407 नग प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद करने का मामला सामने आया है। जिले की कुनकुरी पुलिस ने नशीले दवाओं की बिक्री करने वाले युवक को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है और उसकी बाइक और मोबाइल भी जब्त कर ली है।

यह है मामला

जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि मकसूद आलम उर्फ मिस्टर निवासी मस्जिद मोहल्ला कुनकुरी अवैध नशीली प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करता है। आज वह अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने के लिए कुनकुरी टाउन में घूम रहा है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी कुनकुरी को तत्काल कार्यवाही के लिए कहा। पुलिस टीम ने मकसूद आलम उर्फ मिस्टर निवासी मस्जिद मोहल्ला कुनकुरी को पंजाब नेशनल बैंक के पास कुनकुरी के पास दबोचा। वह बिना नम्बर की प्लेटिना मोटर साइकिल में प्लास्टिक थैली में नशीली टेबलेट स्पॉजमो पॉक्सीवान (ट्रामाडोल) कुल 407 नग बरामद की।

नारकोटिक्स एक्ट के वैधानिक प्रावधानों के तहत मकसूद आलम उर्फ मिस्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। पूर्व में इसके साथी दिवाकर ताम्रकार एवं ताराबाबा निवासी कुनकुरी को भी नशीली प्रतिबंधित दवा के साथ पकड़ा गया था। उसकी शिनाख्त पर पुलिस को जानकारी मिली थी मकसूद आलम उर्फ मिस्टर नशीली दवा लाने का मास्टर माईंड है और लगातार इसके गतिविधि पर निगाह रखी जा रही थी।

Related Posts

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

नई दिल्ली। Cipla Pharma और माक्र्सन्स (Marksans) फार्मा को सरकार ने मॉर्फिन, कोडीन और थेबाइन आयात करने की अनुमति दी है। इसका निर्यात-उन्मुख विनिर्माण के लिए किया जाएगा। वित्त मंत्रालय…

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

मुंबई। GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की है। फार्मा कंपनी GlaxoSmithKline Pharmaceuticals (GSK Pharma) ने भारत में ब्लड कैंसर के इलाज के लिए नई दवा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
Cipla Pharma और Marksans को मॉर्फिन के आयात की परमिशन

GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
GSK Pharma ने ब्लड कैंसर की नई दवा BLENREP लॉन्च की

फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
फिनाइल और नमक से नकली दवा बना रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश

मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़

नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

  • By Desk
  • November 25, 2026
  • 7 views
नकली दवा निर्माण करने पर फार्मा कपंनी का लाइसेंस कैंसिल

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 14 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ