आयुर्वेदिक अस्पताल में नशीली दवाओं की बिक्री करने पर पिता-पुत्र अरेस्ट

सिरसा (हरियाणा)। आयुर्वेदिक अस्पताल में नशीली दवाओं की बिक्री करने पर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गांव अबूबशहर में आयुर्वेदिक अस्पताल कंबोज हेल्थ केयर पर स्पेशल स्टाफ और एमओ हरसिमर सिंह की टीम ने की। जांच के दौरान अस्पताल में नशीली 4,716 दवाएं और कैप्सूल बरामद किए। कानूनी रूप से आयुर्वेदिक चिकित्सक किसी भी उपचार के लिए इनका प्रयोग नहीं कर सकता है। आरोपी अस्पताल संचालक कश्मीर चंद और उनके बेटे राजकुमार निवासी गांव अबूबशहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह है मामला

थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव अबूबशहर में स्थित कंबोज हेल्थ केयर अस्पताल के संचालक पिता-पुत्र नशीली दवाएं बेचते हैं। सूचना के तहत चिकित्सा अधिकारी को साथ लेकर उक्त अस्पताल में दबिश दी गई। जांच में पता चला कि आरोपी पिता-पुत्र के पास बीएएमएस और आरएमपी की डिग्री थी। दोनों अवैध तरीके से नशे की दवाएं बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल संचालक पिता-पुत्र दोनों की डिग्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करेगी। फिलहाल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 18 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई