किडनी स्टोन के इलाज का दावा करने वाला ओरल सॉल्यूशन जब्त

हैदराबाद। किडनी स्टोन के इलाज का दावा करने वाला एलोपैथिक अल्का-शॉट ओरल सॉल्यूशन जब्त किया गया है। यह कार्रवाई तेलंगाना औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) ने भुपलपल्ली के एक मेडिकल स्टोर पर की। इसमें यह दावा किया गया था कि यह दवा गुर्दे की पथरी (किडनी स्टोन) का इलाज करती है, जो कि औषधि नियम-1945 का उल्लंघन है। औषधि नियम में कुछ खास बीमारियों और विकारों के इलाज के लिए कुछ दवाओं के दावों पर रोक लगाई गई है। कोई भी दवा नियमों में निर्दिष्ट बीमारियों या विकारों के बारे में दावा नहीं करेगी।

डीसीए के महानिदेशक कमलासन रेड्डी के अनुसार, भ्रामक दावों के साथ बाजार में दवाओं का पता लगाने के लिए छापेमारी की गई। इस दौरान डीसीए ने सोलन जिले में कोरोना रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित अल्का-शॉट ओरल सॉल्यूशन का पता लगाया। टीम ने मेडिकल स्टोर से इसे जब्त कर लिया। गौरतलब है कि औषधि नियम-1945 में निर्दिष्ट कुछ बीमारियों और विकारों के उपचार के लिए दवाओं के बारे में भ्रामक दावे करने वाले व्यक्ति दंडनीय हैं।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 8 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 16 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए