अवैध नर्सिंग होम पर रेड कर ओटी सहायक को दवा देते पकड़ा

उन्नाव (उप्र)। अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। टीम ने मौके पर ओटी सहायक को मरीजों को दवा देते हुए पकड़ लिया।

यह है मामला

एसीएमओ ने अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम पर रेड की। यहां ओटी सहायक, डॉक्टर बनकर मरीजों की जांच करते और दवा देते हुए मिला। जांच के दौरान नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला और डॉक्टर व प्रशिक्षित स्टाफ भी नहीं था। इसके चलते एसीएमओ ने नर्सिंग होम को बंद करा दिया और एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

प्रभारी सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह आदर्श नगर नहर स्थित शुभी हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने नर्सिंग होम संचालक से रजिस्ट्रेशन दिखाने के लिए कहा, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद ओपीडी में देखा तो ओटी सहायक मरीजों का इलाज करते मिला। इस पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई।

उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा तो पता चला नर्सिंग होम में कोई भी डॉक्टर नहीं है। इसके चलते उन्होंने नर्सिंग होम को बंद करा दिया। एसीएमओ ने बताया कि संचालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।

Related Posts

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

बशीरहाट, कोलकाता (प. बंगाल)। कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी पकड़ी है। मछली के कारोबार की आड़ में थर्मोकोल के डिब्बों में भरकर इसे ले जाया…

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

बूंदी (राजस्थान)। दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। औषधि नियंत्रण अधिकारी रोहिताश्व नागर और निशांत बघेरवाल ने यह कार्रवाई की। जांच के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
दवा के बिल नहीं मिलने पर तीन मेडिकल स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 8 views
सिप्ला के ऑफिस और गोदाम पर दबिश, आयातित दवा में गोलमाल

पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 7 views
पोलियो दवा 33 हजार नवजातों को नहीं पिलाई, रिपोर्ट तलब

मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोरोंं और फैक्ट्री पर रेड, लाखों की दवाएं जब्त

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 29 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट