भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

रोहतक। भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। यह सफलता स्वास्थ्य विभाग रोहतक व सोनीपत की पीसी पीएनडीटी टीम को मिली है। गुरुग्राम के पटौदी में चार दलालों को गिरफ्तार किया है और आरोपियों के पास से 39 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इन चारों आरोपियों के खिलाफ पटौदी थाने में केस दर्ज करा दिया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि सोनीपत सिविल सर्जन को गुप्त सूचना मिली थी। इसमें गुरुग्राम के पटौदी में भ्रूण लिंग जांच व गर्भपात कराने का दावा किया गया। सूचना के तहत रोहतक व सोनीपत पीसी पीएनडीटी टीम ने दलाल नितेश से पटौदी बस अड्डे पर संपर्क किया। इसके बाद नितेश ने गणपति डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड केंद्र में जाकर राजीव और प्रवीण से मिलने को कहा। वहां से आरोपी महिला को स्कूटी से रामा अस्पताल ले गए। वहां से वापस उसे गणपति डायग्नोस्टिक सेंटर ले आए।

यहां पंजीकृत डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड किया। वहीं, आरोपियों ने टीम से जांच करने के 39 हजार रुपये भी लिए। इसकी रिकॉर्डिंग गणपति डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई। इस मामले में टीम ने राजीव, प्रवीण, नितेश व दीपक पर केस दर्ज कराया है।

ये रहे टीम में शामिल

छापेमारी के लिए गई टीम में डॉ. सुमित कौशिक (नोडल अधिकारी पीसी पीएनडीटी सोनीपत), डॉ. विश्वजीत राठी नोडल अधिकारी पीसी पीएनडीटी रोहतक, डॉ. विशाल चौधरी, रंजीत, जोगिंदर मौजूद रहे।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश