बच्चों में खांसी की चार दवाओं पर सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली। बच्चों में खांसी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली चार दवाओं को सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया है।
सरकार ने जिन दवाओं पर बैन लगाया है, उनका इस्तेमाल 4 साल से कम उम्र के बच्चों में खांसी के इलाज में बड़े पैमाने पर होता आ रहा था।

दवा नियामक ने इसके साथ ही दवा बनाने वाली कंपनियों को लेबल और पैकेज पर स्पष्ट रूप से चेतावनी लिखने का भी निर्देश दिया है। जिन 4 कफ सिरप पर बैन लगा है, उनमें एस्कोरिल फ्लू ड्रॉप्स, ग्लेनमार्क एलेक्स के कुछ वेरिएंट, हेलियन (ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन) की टी-मिनिक और मैक्सट्रा (जुवेंटस हेल्थकेयर) शामिल हैं।

यह है मामला

सरकार ने क्लोरफेनिरामाइन मैलेट और फिनाइलफ्रीन हाइड्रोक्लोराइड के फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) के सभी फॉर्मूलेशन की बिक्री, प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन को बैन कर दिया है। अगर कंपनियां इन दवाइयों के लेबल और पैकेज इंसर्ट के साथ-साथ प्रचार करते हुए भी चेतावनी में एफडीसी का उपयोग चार साल से कम उम्र के बच्चों में नहीं करें, का उल्लेख करते हैं तो वे अपना काम जारी रख सकते हैं। ये फैसला औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड और विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा लिया गया है। इसमें बताया गया कि 4 साल से कम उम्र के बच्चों में समान कॉम्बिनेशन के सभी फॉर्मूलेशन का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 5 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 18 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश