अवैध नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर से 40 तरह की दवाएं जब्त, संचालक फरार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर। अवैध नर्सिंग होम में बिना इजाजत चल रहे मेडिकल स्टोर पर रेड की गई है। मौके से 40 तरह की दवाएं जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई शिवाजीनगर के करियन गांव में अवैध नर्सिंग होम पर की गई है। औषधि विभाग की टीम ने मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में यहां छापेमारी की। नर्सिंग होम के अंदर चल रही बिना लाइसेंस की दवा दुकान से 40 प्रकार की दवाएं बरामद की गईं। दवा दुकान का कोई वैध कागजात भी नहीं मिला।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर नीलिमा कुमारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर टीम ने छापेमारी की। करियन गांव में यह नर्सिंग होम और दवा दुकान बिना लाइसेंस के चल रही थी। एसडीओ आकाश चौधरी के आदेश पर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया। छापेमारी के दौरान नर्सिंग होम के सभी कर्मचारी और संचालक मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध नर्सिंग होम के संचालक करियन गांव के अमरनाथ चौधरी, उनके पिता संजय चौधरी और मुन्ना हैं। यह नर्सिंग होम काफी लंबे समय से अवैध रूप से चल रहा था।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 6 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 19 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश