हृदय रोग और मधुमेह समेत 131 दवाओं के सैंपल जांच में मिले फेल

बीबीएन (हप्र)। हृदय रोग और मधुमेह समेत 131 दवाओं के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने मार्च माह के लिए जारी ड्रग अलर्ट में यह जानकारी दी। गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई दवाओं के सैंपल देशभर में लिए गए थे। इनमें अकेले हिमाचल प्रदेश में निर्मित 38 दवाएं शामिल हैं। इनके अलावा, पाकिस्तान और चीन से आयातित कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स के सैंपल भी फेल पाए गए हैं। इनमें पारा (मरकरी) जैसे खतरनाक रसायन की मौजूदगी मिली है।

ये दवाएं मिली फेल

जो दवाएं गुणवत्ता जांच में फेल मिली हैं, उनमें हृदय रोग, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, विटामिन-आयरन सप्लीमेंट्स, जीवाणु संक्रमण, एलर्जी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, दर्द निवारक, किडनी और एंटीबायोटिक्स शामिल हैं। अधिकतर दवाओं में या तो सक्रिय तत्वों की मात्रा निर्धारित मानकों से कम या अधिक पाई गई या फिर उनमें धूल व अन्य अशुद्धियां मौजूद थीं। कुछ मामलों में लेबलिंग की गलतियां (मिसब्रांडिंग) और नकलीपन की पुष्टि भी हुई है।

हिमाचल के बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फार्मा कंपनियों की 19 दवाएं जांच में फेल मिली हैं। इसके अलावा सिरमौर जिला केपांवटा साहिब की नौ दवाए, सोलन के चंबाघाट और परवाणूए ऊना के मैहतपुर और सिरमौर के कालाअंब क्षेत्र की एक-एक दवा समेत कुल 38 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता में खामी के चलते फेल हुए हैं।
इनमें कई ऐसी इकाइयां हैं जिनकी दो से अधिक दवाएं लगातार मानकों पर खरी नहीं उतर रही हैं। ड्रग अलर्ट रिपोर्ट के अनुसारए 131 फेल दवाओं में से 51 सीडीएससीओ और 84 राज्य स्तरीय जांच में पकड़ी गई हैं। हिमाचल की 38 दवाओं के अलावा, गुजरातए उत्तराखंड, पंजाब, बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों की दवाएं भी गुणवत्ता जांच में फेल हुई हैं।

सीडीएससीओ की ओर से जारी एक अन्य अलर्ट में तीन विदेशी कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल भी फेल हुए हैं। इनमें पाकिस्तान की बनी डे एंड नाइट ब्यूटी क्रीम और सैंडल ब्यूटी क्रीम तथा चीन की टॉपअप मेट सुपर लाइट लिक्विड लिपस्टिक शामिल हैं। इन सभी उत्पादों में पारा की खतरनाक मात्रा पाई गई। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि ड्रग अलर्ट में शामिल फार्मा कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी दिए और दवाओं को बाजार से वापस मंगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Related Posts

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

बालोद (छत्तीसगढ़)। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने नशीली दवाइयों की बिक्री और अवैध आपूर्ति करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मुरादाबाद (यूपी)। एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गंभीर बीमारी में इस्तेमाल होने वाली मोक्सीफीट-सीवी 625 समेत अन्य एंटीबायोटिक दवा के स्थान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 1 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 12 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 13 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 15 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ