मेदांता अस्पताल में एयर होस्टेस के साथ डिजिटल रेप करने वाला अरेस्ट

गुरुग्राम (हरियाणा)। मेदांता अस्पताल में एयर होस्टेस के साथ डिजिटल रेप करने वाला आरोपी टेक्निशियन गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी टेक्निशियन अस्पताल में पांच महीने से नौकरी पर था। आरोपी 23 वर्षीय दीपक मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बधौली गांव का रहने वाला बताया गया है। एसआईटी ने आरोपी को पकड़ने के लिए 800 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पहचान कर उसे पकड़ लिया गया।

यह है मामला

46 वर्षीय महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली एयर होस्टेस ने आरोप लगाया है कि आईसीयू में उसके साथ डिजिटल रेप हुआ। महिला ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि 6 अप्रैल को अस्पताल के आईसीयू रूम में दो नर्सों के सामने मेल स्टाफ ने डिजिटल रेप किया। उस समय वो आधी बेहोशी की हालत में थी। महिला ने कहा कि मैं वहां की सारी आवाजें और बातें सुन पा रही थी। उस आदमी ने दोनों नर्सों से सामान के बारे में पूछा। नर्सें उन्हें जानकारी देने लगीं।

उसने आगे बताया कि उस आदमी ने एक नर्स से उसकी कमर के साइज के बारे में पूछा। फिर उसने कहा कि वो खुद चेक करेगा और फिर उसने अपना हाथ चादर के नीचे डाल दिया। फिर उसका प्राइवेट पार्ट छुआ। यह सब आरोपी ने उसके वेस्टबैंड का साइज चेक करने के बहाने किया। जब प्राइवेट पार्ट से खून आया तो एक नर्स ने पूछा कि अभी तो साफ चादर बिछाई थी फिर खून कहां से आया। इस पर दूसरी नर्स ने बहाना बनाया कि शायद एयर होस्टेस को पीरियड्स आने शुरू हो गए हैं। उसने उसके साथ हुए डिजिटल रेप के बारे में नहीं बताया।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई