नशीली दवाइयां सप्लाई करने वाले तीन अरेस्ट

मधुबनी (बिहार)। नशीली दवाइयां सप्लाई करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बेनीपट्टी एसडीपीओ निशिकान्त भारती के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत हरलाखी थाने की पुलिस ने पिपरौन गांव के एनडीपीएस मामले में फरार नशीली दवा सप्लाई करने वाले तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान पिपरौन गांव निवासी राहुल सिंह, कन्हैया सिंह व लक्ष्मण गुप्ता के रूप में हुई है। गिरफ्तारी से एक दिन पूर्व बेनीपट्टी एसडीपीओ ने पिपरौन चौक पर राहुल सिंह के दुकान में छापेमारी भी की थी। स्टोर से नशीली दवा भी बरामद की गई, लेकिन दुकानदार वहां से फरार हो गया था।

यह है मामला

एडीपीओ ने बताया कि नेपाल बॉर्डर से सटे पिपरौन गांव में तीनों धंधेबाज नशीली व प्रतिबंधित दवा बेचने का काम करते है । इससे सीमावर्ती इलाके के युवा नशे के शिकंजे में फंस रहे हैं। पूर्व में बॉर्डर पर तैनात पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने तीनों आरोपियों के घर व दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा बरामद की थी। छापेमारी के दौरान तीनो धंधेबाज उस समय फरार हो गए। एसएसबी जवानों ने जब्त दवाओं के आधार पर हरलाखी थाना में तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही तीनों फरार चल रहे थे। तीनों को उनके घर और दुकान से गिरफ्तार कर लिया है। दो नामजद धंधेबाज रौशन और मोनू अभी फरार है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पिपरौन गांव के अन्य नशीली दवा दुकानदार दुकान बंद करके फरार हो गए। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस मामले में कई केस दर्ज है। पुलिस को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश