एंटीबायोटिक मेडिसिन समेत 51 दवाइयां जांच में मिली फेल

कोलकाता। एंटीबायोटिक मेडिसिन समेत 51 दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई हैं। औषधि नियंत्रण बोर्ड की प्रयोगशाला में 51 दवा सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें उनकी गुणवत्ता अत्यंत खराब मिली है। इनमें एजिथ्रोमाइसिन जैसे जीवनरक्षक एंटीबायोटिक भी शामिल हैं।

इस एंटीबायोटिक दवा की निर्माता कंपनी एमएस स्काई क्योर सॉल्यूशंस है और इसकी फैक्टरी केरल के इद्दिकी में है। दूसरी ओर, गुजरात के अहमदाबाद में निर्मित एक महत्वपूर्ण प्रोबायोटिक भी नकली पाया गया है। 51 नकली दवाओं की सूची में सीने में जलन की दवा रैबेप्राजोल, विटामिन बी की गोलियां और तंत्रिका तंत्र की दवा अल्प्राजोलम शामिल हैं।

यह है मामला

राज्य औषधि नियंत्रक ने एक विशिष्ट बैच संख्या के साथ अधिसूचना जारी की है। राज्य के प्रत्येक खुदरा एवं थोक विक्रेता को इस दवा को बाजार से वापस लेने को कहा गया है। राज्य औषधि नियंत्रण बोर्ड ने प्रत्येक दवा दुकानदार को इन दवाओं की सूची बैच नंबर सहित प्रदर्शित करने को कहा है। पार्क सर्कस स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ के प्रिंसिपल प्रो. डॉ जयदेव राय के अनुसार ऐसी दवा लेने से बीमारी ठीक नहीं होगी। इसका मतलब यह है कि यदि कोई व्यक्ति खराब गुणवत्ता वाली एंटीबायोटिक दवा लेता है, तो हानिकारक बैक्टीरिया नहीं मरेंगे। इसे खाने वाले व्यक्ति के शरीर में एंटीबायोटिक-प्रतिरोधी बैक्टीरिया विकसित हो जायेगी।

बाद में एंटीबायोटिक्स उसके शरीर में काम नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि रोाजना मिलावटी दवाइयां मिल रही हैं। प्रशासन को चाहिए कि जिन कारखानों में इस प्रकार की दवाएं बनायी जा रही हैं, उन पर छापेमारी करे और उत्पादन बंद किया जाना चाहिए। वहीं, घटिया गुणवत्ता वाली दवाइयां बनाने वाली कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस