मेडिकल स्टोर के लिए 30 हजार रिश्वत लेता ड्रग इंस्पेक्टर अरेस्ट

चरखी दादरी (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर के लिए 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर और उसके दलाल को गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है। करनाल एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) टीम ने चरखी दादरी के ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज को 30 हजार की रिश्वत लेने पर गिरफ्तार किया है। रिश्वत राशि रानीला गांव में मेडिकल स्टोर चलाने वाले झज्जर जिले के गांव होस्दापुर निवासी विकास से मांगी गई थी। एक लाख में सौदा तय होने पर 70 हजार रुपये पहले लिए जा चुके थे। बाकी 30 हजार रुपये अब लिए गए।

एसीबी टीम इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि विकास ने ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ मुख्यालय में शिकायत दी थी। यह शिकायत करनाल एसीबी को भेजी गई। इसके बाद शिकायतकर्ता विकास से संपर्क कर उसे 30 हजार रुपये देकर ड्रग इंस्पेक्टर के दलाल की ओर से बताई गई जगह पर भेजा गया।

यह राशि उसने दादरी के रेलवे रोड स्थित एक लोहार की दुकान पर अभिमन्यु नामक युवक को दी। उसने किसी से फोन पर बात कराई। अभिमन्यु के रकम गिनते ही एंटी करप्शन ब्यूरो टीम वहां पहुंच गई। टीम ने अभिमन्यु के हाथ पानी में धुलवाए तो पता चल गया कि रकम इसने ली है। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर तरुण भारद्वाज और अभिमन्यु को भी काबू कर लिया गया। उनके खिलाफ हिसार एंटी करप्शन ब्यूरो थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल दलाल रोहित उर्फ साहिल की तलाश की जा रही है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस