अवैध दवा दुकान में रेड के दौरान मिली सरकारी दवाइयां

किशनगंज (बिहार)। अवैध दवा दुकान में रेड के दौरान सरकारी दवाइयां पाए जाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई औषधि विभाग की टीम ने जिले के पौआखाली क्षेत्र के पांच गाछी स्थित अवैध दवा दुकान पर की। छापेमारी में कुल 112 प्रकार की दवाएं जब्त की गई है और इनकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके अलावा एक्सपायर दवा तथा भारी मात्रा में फिजिशियन सैंपल भी जब्त किए गए।

यह है मामला

औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि गलत तरीके से दो कमरे के एक भवन में विश्व मित्र सिन्हा द्वारा अवैध रूप से दवा दुकान चलाई जा रही है। सूचना के तहत सहायक औषधि नियंत्रक रंजीत कुमार ने टीम गठित की। औषधि निरीक्षक संजय कुमार पासवान एवं राजकुमार रंजन ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश दी। यहां से जब्त दवाइयों की सूची बनाई गई और इनका सेम्पल भी लिया गया है। सैंपल को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

अवैध दवा दुकान इतने बड़े पैमाने पर संचालित की जा रही थी कि 84 कार्टून दवा को जब्त करके पिक अप वैन पर लाना पड़ा। आरोपी अवैध दुकानदार के खिलाफ सरकारी दवा बेचने के मामले में पौआखाली थाना में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपित दुकानदार को मौके से फरार बताया गया है।

ड्रग इंस्पेक्टर संजय कुमार पासवान एवं राज कुमार रंजन ने बताया कि जब्त दवा में शेड्यूल एच, शेड्यूल एच1, शेड्यूल सी के अलावा भारी मात्रा में फिजिशियन सैंपल,सरकारी दवा और एक्सपायरी दवा भी जब्त हुई हैं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर