प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली गोलियों की तस्करी पकड़ी

फाजिल्का (पंजाब)। प्रतिबंधित कैप्सूल और नशीली गोलियों की तस्करी का मामला पकड़ में आया है। फाजिल्का पुलिस ने एक तस्कर को नशीले कैप्सूल और नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। नशा तस्कर से 10 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और 310 नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी के पास से एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह है मामला

फाजिल्का सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लेखराज ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक तस्कर प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में है। सूचना के तहत पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और कार सवार आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी तस्कर की तलाशी ली गई तो उसके पास से नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की गईं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी हर्षपिंदर सिंह निवासी थेहकलंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामाला दर्ज कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की कार्रवई की जा रही है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 1 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 2 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 14 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 12 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश