प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल युक्त इंजेक्शन और टेबलेट जब्त

सोनीपत (हरियाणा)। प्रतिबंधित दवा ट्रामाडोल युक्त इंजेक्शन और टेबलेट जब्त किए जाने का मामला सामने आया है। क्राइम यूनिट कुंडली ने प्रतिबंधित दवा की भारी मात्रा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह है मामला

कुंडली क्राइम यूनिट के एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। टीम में एएसआई मनोज कुमार, सिपाही मोहित, सिपाही संदीप और चालक एएचसी वीरेंद्र शामिल थे। टीम को सूचना मिली कि ऋषि नगर निवासी सोनू कालरा प्रतिबंधित दवा की बिक्री करता है। सूचना के तहत टीम ने रेलवे स्टेशन के पास आरोपी सोनू को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके बैग से दो डिब्बों में 100 इंजेक्शन बरामद किए। इनमें ट्रामाडोल नामक प्रतिबंधित तत्व पाया गया। दो अन्य डिब्बों में प्रतिबंधित कुल 600 टैबलेट बरामद हुई।

एसीपी व ड्रग कंट्रोल अधिकारी की निगरानी में फोरेंसिक सील लगाकर पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी सोनू के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने स्पष्ट किया कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 22 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश