प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियां घर से की जब्त, एक अरेस्ट

फाजिल्का (पंजाब)। प्रतिबंधित कैप्सूल व गोलियां एक घर पर रेड के दौरान जब्त की हैं। यह कार्रवाई जिले के गांव कमालवाला में खुईखेड़ा थाने की पुलिस ने की। इस दौरान एक घर से अवैध कैप्सूल और नशीली गोलियां बरामद की और एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

यह है मामला

खुईखेड़ा थाने के एसएचओ गुरिंदर सिंह के अनुसार, वह अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त पर थे, तभी उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली। मुखबिर ने खुलासा किया कि कमालवाला गांव निवासी प्रिथी राम पुत्र मदनलाल नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने का धंधा करता है।

इस सूचना पर पुलिस टीम ने संदिग्ध के घर पर छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 23,100 अवैध कैप्सूल और 300 नशीली गोलियां बरामद कीं। आरोपी मदन लाल को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी और आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 5 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए