फतेहपुर (उप्र)। अवैध अस्पताल को महिला की मौत पर रेड कर सील किया कर दिया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग ने प्रेमनगर कस्बे में स्थित आलिया हॉस्पिटल पर की। बताया गया कि एक महिला ने जहरीला पदार्थ खाया था और उसका इलाज बिना डॉक्टर की मौजूदगी में किया गया था।
डिप्टी सीएमओ डॉ. इस्तेयाक अहमद के अनुसार मीडिया में महिला की मौत की खबर के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पता चला कि अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल के बोर्ड पर लिखे नंबर पर संपर्क करने पर डॉक्टर ने बताया कि वह प्रयागराज में रहते हैं और अस्पताल नहीं आते।
महिला की मौत पर अवैध अस्पताल को रेड कर सील किया जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था। दो मंजिला इमारत में फायर फाइटिंग सिस्टम भी नहीं था। अस्पताल में 12-14 बेड थे और महिलाओं की डिलीवरी, गर्भपात जैसी प्रक्रियाओं के लिए अवैध उपकरण भी मिले। इसके चलते आलिया हॉस्पिटल को सील कर दिया। इससे अन्य अवैध अस्पताल संचालकों में हडक़ंप मच गया है।