लखनऊ (यूपी)। प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में फार्मा-डी की सालाना फीस तय कर दी गई है। सूबे के प्राइवेट फार्मेसी संस्थानों में डिप्लोमा आफ फार्मेसी पाठ्यक्रम की फीस तय कर दी गई है।
एक वर्ष का मानक शुल्क 63,300 रुपये
शासन ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्ष का मानक शुल्क 63,300 रुपये निर्धारित किया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव विनोद कुमार ने ये आदेश जारी किया है। यह पहली बार है जब निजी क्षेत्र के फार्मेसी संस्थानों में संचालित फार्मा-डी पाठ्यक्रम का मानक शुल्क निर्धारित किया गया है।
उत्तर प्रदेश निजी व्यावसायिक शैक्षणिक संस्था प्रवेश और फीस नियमन समिति गठित की गई थी। समिति की बैठक में फार्मा-डी पाठ्यक्रम की फीस निर्धारित करने का निर्णय लिया गया।





