ड्रग अलर्ट : 188 दवाओं के सैंपल लैब जांच में फेल मिले

बीबीएन। ड्रग अलर्ट में 188 दवाओं के सैंपल लैब जांच में फेल बताए गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने जून माह के लिए ड्रग अलर्ट जारी किया है। कुल 188 दवाओं के फेल सैंपल में से 58 दवाएं हिमाचल प्रदेश के 31 दवा उद्योगों में निर्मित हैं। रिपोर्ट में तीन दवाएं पूरी तरह नकली पाई गई हैं।

यह है मामला

सीडीएससीओ ने जून माह के लिए ड्रग अलर्ट जारी किया है। कुल 188 दवाओं के सैंपल लैब जांच में फेल मिले हैं। इनमें अकेले हिमाचल के 31 उद्योगों में बनी 58 दवाएं शामिल हैं। इनमें से 23 दवाएं सीडीएससीओ की लैब ए और शेष राज्य प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट में फेल मिली। गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हैदराबाद, चेन्नई और जम्मू जैसे राज्यों की दवा इकाइयों में बनी 127 दवाएं भी सबस्टैंडर्ड मिली हैं।

जांच में फेल मिली दवाओं में हृदय रोग की दवाएं, मधुमेह नियंत्रक, एसिडिटी और पेप्टिक अल्सर रोग, जीवाणु संक्रमण के एंटीबायोटिक्स, दर्द और सूजन निवारक, खांसी की सिरप्स , आयरन और मल्टीविटामिन सप्लीमेंट्स, उच्च रक्तचाप व एनीमिया से संबंधित हैं।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 11 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 19 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया