कोडीन सिरप व ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी पकड़ी

गुरुग्राम (हरियाणा)। कोडीन सिरप व ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी पकड़ी गई है। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की गुरुग्राम यूनिट ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित घाटा रेड लाइट के पास यह कार्रवाई की। टीम ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 264 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 6720 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं।

यह है मामला

एचएसएनसीबी के इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के मुताबिक गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि एक नशा तस्कर नशे की बड़ी खेप लेकर गुरुग्राम से दिल्ली तस्करी करने जा रहा है। टीम ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर घाटा रेड लाइट के पास नाका लगाया। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति वहां पहुंचा तो उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजनीश शर्मा पुत्र जनार्दन शर्मा के रूप में हुई है।

वह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का रहने वाला है। फिलहाल गांव गामरी, भजनपुरा, नई दिल्ली में रहता हैं। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 264 बोतल कोडीन सिरप और 6720 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए। यह एनडीपीएस अधिनियम के तहत व्यावसायिक मात्रा में आते हैं।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी द्वारा नशा तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 1 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 14 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए