फार्मासिस्ट का ‘रुतबा झाडऩे’ की तैयारी में अधिकारी

गोरखपुर: स्वास्थ्य विभाग में रुतबेदार फार्मासिस्ट की छवि बनाने वाले शैलेंद्र मणि त्रिपाठी इन दिनों अधिकारियों के निशाने पर है। दरअसल, त्रिपाठी पर पत्नी के नाम से खनन कराने का आरोप है। सीएम के पोर्टल पर शिकायत के बाद फार्मासिस्ट के खिलाफ विभाग की आंतरिक जांच शुरू हो गई है। एडी हेल्थ को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। जांच में फार्मासिस्ट के बीते एक साल में किए गए कार्यों का ब्यौरा तलब किया गया है।

जिले के खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर नियुक्त फार्मासिस्ट शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के खिलाफ कई दिन से शिकायत थी कि वह अवैध खनन में संलिप्त है। इसके लिए उसने पत्नी के नाम से पट्टा लेकर क्षेत्र में अवैध खनन का काम चला रखा है। चार माह पूर्व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। साथ ही सीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर भी फार्मासिस्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि शैलेंद्र महकमे में फार्मासिस्ट होते हुए भी धौंस जमाता है। लंबे समय से खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही तैनात हैं। सिर्फ कागजों में ही वह ड्यूटी करता है। उसने विभाग के लालची अधिकारियों से सांठ-गांठ कर रखी है। शासन ने जांच एडी हेल्थ डॉ. पुष्कर आनंद को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक, एडी हेल्थ ने फार्मासिस्ट के एक साल के कार्यकाल का ब्यौरा पीएचसी प्रभारी से काम-काज और व्यवहार की रिपोर्ट मांगी है। लेकिन फार्मासिस्ट के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करने से पीएचसी प्रभारी हिचक रहा है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 8 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 6 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 21 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज