सरकार की दवा प्राइसिंग नीति गड़बड़

नई दिल्ली: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल ने दवाएं महंगी होने के लिए सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि एक ही तरह की दवाएं तीन अलग-अलग कीमतों पर बिक रही हैं। दवा कंपनियां डॉक्टरों को महंगी दवा लिखने का लालच देती हैं। इसे रोकने के लिए सरकार एक दवा, एक कीमत तय करे। एसोसिएशन ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित जरूरी दवाओं की सूची के हिसाब से दवाएं लिखें। दायरे से बाहर की दवा लिखते समय मरीज को कारण बताएं। डिस्पोजेबल को जरूरी दवाओं की सूची में शामिल कर उसकी कीमत निर्धारित की जाए।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हाल की कुछ घटनाओं के बाद से डॉक्टर और मरीज, दोनों ही तनाव में है। मरीज और डॉक्टर के बीच रिश्तों में भरोसा डगमगा रहा है। निजी अस्पतालों पर अकसर ये आरोप लगते हैं कि दवा कंपनियों से साठगांठ कर दवाओं के मनमाने मूल्य प्रिंट करवाते हैं। दवाओं पर अलग से सेवा शुल्क लेने का भी आरोप लगता है। एसोसिएशन के पदाधिकारी शीघ्र दिल्ली सरकार से मिलकर आगामी रणनीति बनाएंगे।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए