आयुष्मान योजना से 1,114 अस्पताल बाहर, 1,504 पर जुर्माना लगाया

नई दिल्ली। आयुष्मान योजना से 1,114 अस्पतालों को बाहर कर दिया गया है। वहीं, 1,504 अस्पतालों पर जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी करने के आरोप में की गई है। इस योजना को गरीब लोगों को मुफ्त इलाज देने के लिए शुरू किया गया था। पता चला है कि कुछ अस्पतालों ने ऐसे मरीजों का इलाज दिखाया जो कभी अस्पताल आए ही नहीं। कुछ मामलों में इलाज का खर्च जरूरत से ज्यादा दिखाया गया। सरकार को इस धोखे की जानकारी मिली तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की।

यह है मामला

1,114 अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना से बाहर कर दिया गया। वहीं 1,504 अस्पतालों पर 122 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, 549 अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया। इन अस्पतालों पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी इलाज के नाम पर पैसे लेने की कोशिश की थी।

धोखाधड़ी को रोकने के लिए सरकार ने नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट बनाई है। इसका काम योजना के तहत किसी भी गलत इस्तेमाल को पकडऩा है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना है। यह राज्य स्तरीय एंटी फ्रॉड यूनिट्स के साथ मिलकर काम करती है।

मरीजों के लिए शिकायत निवारण प्रणाली

मरीजों की सुविधा के लिए सरकार ने तीन स्तरों पर शिकायत निवारण प्रणाली बनाई है। जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये मरीजों की शिकायतों को सुनते हैं। मरीज वेबसाइट, कॉल सेंटर, ईमेल या चि_ी के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अगर किसी अस्पताल ने मरीज का सही इलाज किया है, तो उसे सरकार से क्लेम का पैसा मिलता है। इसके लिए सरकार ने समयसीमा तय की है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि योजना में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका सीधा लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिनके लिए यह योजना बनाई गई है।

Related Posts

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

नई दिल्ली। लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में नई दवा ‘इकिर्वो’ को कारगर पाया गया है। लिवर के ऐसे मरीज जिन पर सामान्य इलाज का पूरा असर नहीं हो…

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 1 views
लिवर की बीमारी से राहत दिलाने में कारगर है नई दवा ‘इकिर्वो’

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 8 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 9 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 10 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 14 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 17 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया