एलर्जी, एंटीबायोटिक समेत करोड़ों की नकली दवाएं जब्त

आगरा (उप्र)। एलर्जी, एंटीबायोटिक समेत करोड़ों की नकली दवाएं जब्त की गई हैं। स्पेशल टास्क फोर्स और औषधि विभाग की टीम को गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। फव्वारा दवा बाजार में छापेमारी की गई थी।

यह है मामला

नकली दवा पकड़े जाने के बाद कार्रवाई न करने के लिए एक करोड़ की रिश्वत देने पहुंचे कारोबारी हिमांशु अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। दवाओं के 214 कार्टन जब्त किए गए हैं। 14 दवाओं के सैंपल लिए गए हैं।

सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय में आधा दर्जन फार्मा ने नकली दवा बिक्री की शिकायत की थी। दो महीने से एसटीएफ के साथ टीम जांच में जुटी हुई थी। फव्वारा दवा बाजार में मुबारक महल स्थित हेमा मेडिको एजेंसी और गोगिया मार्केट स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। दोनों थोक की दुकान और उनके गोदाम सील कर दिए गए थे।

टीम सैयद गली मोती कटरा स्थित हेमा मेडिको फर्म पर पहुंची। संचालक हिमांशु अग्रवाल ने कार्रवाई ना करने के लिए एक करोड़ की रिश्वत देने के लिए कहा। एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने बताया कि कारोबारी को रिश्वत देते हुए पकड़ लिया।

टीम ने ढ़ाई करोड़ की दवाएं जब्त कर लीं और नकली दवाओं के 214 कार्टन से एक डीसीएम भर गई। बंसल मेडिकल और उसके गोदाम को शुक्रवार को ही सील कर दिया था।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर