प्रतिबंधित नशीली गोलियों और एमटीपी किट समेत दो तस्कर अरेस्ट

कैथल। प्रतिबंधित नशीली गोलियों और एमटीपी किट समेत दो नशा तस्कर अरेस्ट किए हैं। सीआईए-वन व एंटी नारकोटिक सैल टीम ने यह कार्रवाई की है। उनसे 58,800 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। इनके अलावा 304 एमटीपी किट और 1310 परेगाबलिन नाम की दवाई जब्त हुई है।

यह है मामला

डीएसपी मुख्यालय बीरभान ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल को सूचना मिली कि नानकपुरी कालोनी निवासी विक्रम अपने मकान पर नशीली प्रतिबंधित गोलियां बेचने का काम करता है। टीम ने मकान पर दबिश देकर आरोपी विक्रम को पकड़ लिया। डीएसपी बीरभान व ड्रग कंट्रोल अधिकारी चेतन वर्मा के सामने तलाशी ली गई। आरोपित के पास से 18,600 ट्रामाडोल गोलियां और पांच हजार अल्प्राजोल गोलियों सहित कुल 23,600 गोलियां बरामद हुई। आरोपित के विरुद्ध शहर थाना में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरे मामले में साहिल की न्यू बोबी मेडिकल के नाम से दवा दुकान है। वह मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बेचने का धंधा करता है। टीम ने साहिल के मकान पर दबिश दी। वहां एक बैग लिए हुए युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने पकड़ लिया। जांच के दौरान आरोपित के बैग से 35,200 अलप्राजोल गोलियां बरामद हुई। आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साहिल से 304 एमटीपी किट व 1310 परेगाबलिन कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी साहिल को पहले ही एक अन्य मामले में नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 8 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 25 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी